फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Boat operators waive one year registration fee

बोट संचालकों का एक साल का पंजीकरण शुल्क माफ

Tue, 21 Jul 2020 04:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Boat operators waive one year registration fee
टिहरी झील में पर्यटन गतिविधियां संचालित करने वाले बोट संचालकों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बोट संचालकों का एक साल का पंजीकरण शुल्क 60 हजार न लेने, बोट ऑपरेटरों को पांच-पांच हजार और टिहरी झील किनारे ठेली फड़ लगाने वालों को एक-एक हजार की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

केदारनाथ के भ्रमण से लौटकर पर्यटन सचिव जावलकर सोमवार को नई टिहरी पहुंचे। उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि कोरोना संक्रमण से उत्तराखंड में पर्यटन, परिवहन और चारधाम यात्रा पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है। कहा कि टिहरी झील को दुनिया का बेहतर साहसिक पर्यटन बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। स्थिति सामान्य होते ही झील के विकास की योजनाओं को शुरू किया जाएगा। इधर, श्री गंगा भागीरथी बोट यूनियन के अध्यक्ष लखवीर चौहान, सचिव जितेंद्र नेगी, संरक्षक कुलदीप पंवार ने बोट संचालकों का एक साल का पंजीकरण शुल्क माफ करने के निर्णय पर सरकार और डीएम का आभार जताया है। टिहरी झील में 99 बोटों का संचालन होता है। उन्होंने सरकार से बोट संचालकों का एडवांस में जमा पांच माह का रजिस्ट्रेशन शुल्क वापस करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed