फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BJP will come to the prison scandal

भाजपा आई तो घोटाले करने वाले होंगे जेल में

Thu, 20 Oct 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Thu, 20 Oct 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
BJP will come to the prison scandal
Answer two per office visit BJP - फोटो : amarujala

भाजपा ने जवाब दो हिसाब दो पद यात्रा निकालकर राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार आबकारी, खनन, सीएम स्टिंग समेत कई बड़े घोटाले किए हैं। यदि भाजपा सरकार आई तो घोटाले करने वाले लोग जेल के अंदर होंगे।

विज्ञापन


नरेंद्रनगर के विधानसभा के भदनी, निगेर, फनाना आदि गांव में पूर्व विधायक सुबोध उनियाल के नेतृत्व में यात्रा निकली। उनियाल ने कहा कि सीएम हरीश रावत विकास का पैसा भ्रष्टाचार में खर्च कर रहे हैं, जिससे राज्य का विकास ठप हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की सरकार बनी, तो भ्रष्टाचारी जेल में होंगे। पूर्व विधायक ओम गोपाल के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने आगर, सभोली, फर्त, दय्ली गांव में पदयात्रा निकाली। इस मौके पर गजेंद्र खाती, राजपाल पुंडीर, जयप्रकाश कोठारी मौजूद थे। वहीं भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी के नेतृत्व में भाजपा की पदयात्रा नौघर, रणाकोट, पाली, गडील पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के विकास को हरसंभव मदद दी, लेकिन राज्य की विफलताओं के कारण जनता को लाभ नहीं मिल रहा है। यात्रा में भाष्कर गैरोला, प्रकाश भट्ट आदि शामिल थे।


जिला मुख्यालय में भाजपा ने जवाब दो हिसाब दो पदयात्रा निकालकर सरकार पर हमला बोला। इस मौके पर दिनेश डोभाल, गोपीराम चमोली, मेहरबान रावत, खेम सिंह चौहान, उमेश चरण गुसाईं, जीतराम भट्ट, लाखीराम जोशी, रामलाल, घनश्याम नौटियाल, उदय रावत, रागिनी, सुषमा, भुवनेश्वरी, कमला, सुशीला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed