{"_id":"6ac7897c3082d11bd8028faf","slug":"golden-jubilee-of-kunjapuri-fair-will-be-celebrated-with-pomp-panwar-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121728-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती धूमधाम से मनेगी : पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती धूमधाम से मनेगी : पंवार
Thu, 08 Oct 2026 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 08 Oct 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के स्वर्ण जयंती महोत्सव को यादगार बनाने के लिए नगर पालिका तैयारियों में जुटी है। नौ दिनों तक होने वाले मेले के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। 11 अक्तूबर को अपराह्न 12 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ध्वजारोहण और विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
मेला समिति अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि प्रथम सांस्कृतिक संध्या में पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट, लोक गायिका संगीता ढौंडियाल, मीना राणा और किशन महिपाल प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ होगा। मार्चपास्ट के साथ राष्ट्रीय स्तर की महिला और पुरुष ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू होगी।
13 अक्तूबर को बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता होगी। रात आठ बजे आंचल विद्या भारती, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल और कृष ज्योति विद्यालय समेत विभिन्न संस्थानों के कार्यक्रम होंगे। चौथे दिन कैरम और शतरंज प्रतियोगिता होगी। रात आठ बजे हास्य कलाकार सुदेश लहरी और राजीव ठाकुर स्टेज शो करेंगे।
विज्ञापन
रात 10 बजे अजय चौहान, अजय तोमर एंड पार्टी की प्रस्तुति होगी। 15 अक्तूबर को आर्मी खेल मैदान में महिला-पुरुष ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू होगी। रात नौ बजे गढ़वाल के पांडव बैंड की प्रस्तुति होगी। 16 अक्तूबर को बेबी शो और कला-भाषण प्रतियोगिता होगी। शाम 8 बजे से प्रियंका मेहरा एंड पार्टी और हेमा नेगी करासी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी।
17 अक्तूबर को मुख्य बाजार से ड्रग्स फ्री हाफ मैराथन शुरू होगी। रात 9 बजे से गढ़ रतन नरेंद्र सिंह नेगी एंड पार्टी और डांस स्टार दीक्षा बडोनी एंड पार्टी प्रस्तुति देंगे। 18 अक्तूबर को फैंसी ड्रेस, चम्मच दौड़, बोरा दौड़, म्यूजिकल चेयर और रस्साकसी की प्रतियोगिताएं होंगी। सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा प्रस्तुति देंगी। मेले के अंतिम दिन 19 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे समापन समारोह शुरू होगा। इस दौरान जय मां कुंजापुरी लकी ड्रॉ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में गायक प्रीतम डॉ. प्रीतम भरतवाण प्रस्तुति देंगे।