सीटू से संबद्ध उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन की बैठक में मानदेय वृद्धि से लेकर अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। कहा कि लंबे समय से न्यायोचित मांगों के निराकरण को संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन सरकार समस्याओं का निराकरण नहीं कर रही है। कहा कि नौ अगस्त को विभिन्न ट्रेड यूनियन मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे।
यूनियन की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी पंवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। उन्होंने भोजन माताओं के मानदेय वृद्धि, श्रमिकों के हितों की रक्षा को उचित कदम उठानी की मांग की। इस मौके पर जिला सचिव मंजू नेगी, अल्का सजवाण, रेखा नकोटी, सरस्वती नेगी, मंजू नौटियाल, सुशील भंडारी, आशा भंडारी, सुमति कोठारी, रोशनी सेमवाल, नारदेई पुंडीर, सोना जोशी, रूकमणी राणा, रामी देवी, शारदा देवी आदि मौजूद थी।