फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ayesha stood first and Sanjana stood second in the quiz.

Tehri News: क्वीज में आयशा प्रथम और संजना द्वितीय रही

Wed, 15 Apr 2026 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 15 Apr 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Ayesha stood first and Sanjana stood second in the quiz.
ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध पर महाविद्यालय में हुई गोष्ठी
विज्ञापन

नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में सैन्य विज्ञान विभाग की पहल पर पश्चिम एशिया में चले रहे ईरान-इजराइल-अमेरिका के युद्ध विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं के मध्य क्वीज का आयोजन किया गया जिसमें बीएससी की छात्रा आयशा प्रथम, संजना द्वितीय और आंचल नेगी तृतीय रही। विजेताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
सैन्य विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो़ डीपीएस भंडारी ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से दुनिया के साथ हमारे देश की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने युद्ध के कारण दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

विभाग के शोधार्थी गौरव रावत ने डिजिटल प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अमेरिका-ईरान युद्ध के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने युद्ध को लेकर कई कई सवाल भी पूछे, जिसका शोधार्थी गौरव ने उत्तर दिए। प्राचार्य प्रो़ पुष्पा नेगी ने कहा कि इस तरह की गोष्ठियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को कई प्रकार की जानकारी मिलती हैं। दुनिया के देश अपनी जरूरतों के लिए किस प्रकार एक दूसरे पर निर्भर हैं। कहा कि प्रत्यक्ष-अप्रत्क्ष रूप से युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। इस मौके पर डॉ़ वीपी सेमवाल, डॉ़ आशा डोभाल, डॉ़ डीएस तोपवाल, डॉ़ पीसी पैन्यूली, डॉ़ कमलेश पांडेय, अर्चना नेगी, नीतिश सजवाण, सुजान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed