फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   As soon as you put the asphalt on the road, it started to crumble

सड़क पर डामर डालते ही लगा उखड़ने

Sun, 27 Jun 2021 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
As soon as you put the asphalt on the road, it started to crumble
प्रतापनगर ब्लॉक के बागी-गोलाणी-सिलारी मोटर मार्ग पर किया जा रहा डामरीकरण डालते ही उखड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए पीएमजीएसवाई से डामरीकरण की गुणवत्ता में सुधार लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की भी मरम्मत नहीं हुई है। इससे गांव में पेयजल संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई, प्रतापनगर के बागी-गोलाणी-सिलारी मोटर मार्ग का डामरीकरण करवा रहा है लेकिन घटिया गुणवत्ता के कारण मार्ग के आधा दर्जन स्थानों पर डामर डालते ही उखड़ने लगा है। आठ करोड़ की लागत से पांच किमी मोटर मार्ग का वर्षों बाद डामरीकरण और सुधारीकरण हो रहा है। बावजूद इसके मानकों के अनुरूप डामरीकरण नहीं किया जा रहा है। इसपर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण सब्बल सिंह, तेजपाल, दीपक, अमर जीत का कहना है कि करोड़ों की लागत से बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता ठीक न होने के कारण चंद दिनों में ही खराब होने लगी है। साथ ही गांव की क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन, गूल और संपर्क मार्ग भी सड़क निर्माण के चलते क्षतिग्रस्त हो गए हैं लेकिन विभाग ने परिसंपत्तियों की मरम्मत नहीं करवाई है। साथ ही कई ग्रामीणों को मुआवजा भी नहीं दिया गया है। उन्होंने डामरीकरण की गुणवत्ता में सुधार लगाने और संपत्तियों की मरम्मत करने की मांग की। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता रोहित श्रीवास्तव का कहना है कि केंद्र सरकार के मानक के अनुसार गुणवत्ता के साथ डामरीकरण किया जा रहा है। कहीं कोई दिक्कत आ रही है, तो इसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed