{"_id":"631771544fb71e41d34ebb2f","slug":"answer-summoned-from-ayurvedic-officer-and-beo-new-tehri-news-drn42200051","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक अधिकारी व बीईओ से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक अधिकारी व बीईओ से जवाब तलब
विज्ञापन
तहसील दिवस में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी और बीईओ जौनपुर के अनुपस्थित रहने पर सीडीओ मनीष कुमार ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 115 शिकायतें दर्ज हुई। 52 का मौके पर ही निस्तारण हुआ।
जिला पंचायत सदस्य सनवीर बेलवाल ने प्राथमिक विद्यालय डांडा की बेली की शिक्षिका का स्थानांतरण होने के बाद भी उन्हें कार्यमुक्त न करने का मामला उठाया। हीरामणि गौड़ ने देवलसारी से नागटिब्बा तक ट्रेकिंग मार्ग का सुधारीकरण, महिपाल सिंह ने परोडी-साटागाड मोटर मार्ग के डामरीकरण करने, जयेंद्र बिजल्वाण ने थत्यूड-बंगशील मोटर मार्ग, थत्यूड-ढाणा बाजार मोटर का डामरीकरण करने की मांग की। खेमराज भट्ट ने संचार सुविधा बाधित होने, रतनमणी भट्ट ने जंगली जानवरों से खेती की सुरक्षा की गुहार लगाई।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, सीएमओ डा. संजय जैन, डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ अभिलाषा भट्ट, बीडीओ विजेंद्र कठैत, ईई लोनिवि रजनीश कुमार, जल संस्थान सतीश नौटियाल, महिपाल रावत, रमेश लेखवार मौजूद थे।
विज्ञापन
तहसील दिवस में तीन ही शिकायतें हुई हल
तिलवाड़ा। जखोली ब्लॉक के तुनेटा में एसडीएम परमानंद राम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 66 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।
तहसील दिवस में ग्राम पंचायत डांगी के ग्राम प्रधान ने अंधोली-जाखाल-सिलगांव मार्ग के डामरीकरण की मांग की। वहीं सुखदेव सिंह ने थापला मोटर मार्ग पर पुल के दोनों तरफ डामर करने और सुमाड़ी-भरदार के कुलदीप कुमार ने ढुंगसौड़ तोक में सिंचाई नहर के ऊपर स्लैब बनाने की मांग की। ग्राम पंचायत ललूड़ी की उप प्रधान नमा देवी ने बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर का स्थान बदलने और ग्राम पंचायत लडियासू ने स्थानीय प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी के समीप पेड़ों के कटान की शिकायत की। लखपत सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में शिकायत की।