फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Angry PWD regular work charge employees union staged a strike

Tehri News: नाराज लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने दिया धरना

Mon, 19 Feb 2024 08:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 19 Feb 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
Angry PWD regular work charge employees union staged a strike
समस्या समाधान न होने पर सरकार पर लगाया उपेक्षा करने का आरोप
विज्ञापन

नई टिहरी। लंबित मांगों का निराकरण न होने से नाराज लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने धरना दिया। पूर्व की भांति वर्कचार्ज कर्मचारियों को सेवानिवृत्त का लाभ देने, कटौती बंद करने की मांग की। सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द मांगों का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी।

सोमवार को संघ के खंडीय अध्यक्ष विक्रम सिंह के नेतृत्व में कर्मियों ने लोनिवि प्रांतीय बौराड़ी में धरना-प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अभियंता के माध्यम मुख्य अभियंता को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में उन्होंने 2019 के निर्णय का पालन कर पूर्व की भांति वर्कचार्ज कर्मचारियों को सेवानिवृत्त का लाभ देने, वर्कचार्ज से नियमित हुए सेवानिवृत्त, कार्यरत कर्मचारियों से की जा रही कटौती बंद करने, मंत्री मंडल की गठित उप समिति के सम्मुख प़क्ष रखने के लिए महासंघ को समय देने समेत अन्य मांगों के निराकरण की मांग की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष हिकमत सिंह नेगी, जिला महामंत्री धीरेंद्र पैन्यूली, खंडीय सचिव चंडी प्रसाद भट्ट, मनोहर कुड़ियाल, दिनेश डबराल, शिवशरण भट्ट, पातीराम, पदमदत्त, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed