फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Along with repairing the roads, the blocked drains should be cleaned

Tehri News: सड़कों की मरम्मत के साथ बंद पड़ी नालियों की हो सफाई

Sun, 12 Jan 2025 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 12 Jan 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Along with repairing the roads, the blocked drains should be cleaned
पालिका के वार्ड-4 निवासियों ने बताई समस्याएं
विज्ञापन


नई टिहरी। नगर पालिका नई टिहरी के वार्ड -4 के मुस्लिम मोहल्ला में सीवर लाइन को सीवरेज सिस्टम से नहीं जोड़े जाने की बड़ी समस्या बनी है। टिनशेड काॅलोनी और पिपली गांव को जाने वाली सड़क की स्थिति खराब है। नालियों की साफ-सफाई, सड़कों के किनारे गड्ढे बने हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी है। वार्ड के ढुंगीधार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का अभाव है। सड़कें और पैदल रास्ते खस्ताहाल होने के साथ सीवर लाइन के लीकेज की समस्या बनी है।


वार्ड के अंतर्गत आने वाले मुस्लिम मोहल्ले में सीवर की बड़ी समस्या बनी है। 25 वर्षों से मोहल्ले के सीवर लाइनों को सीवरेज सिस्टम से नहीं जोड़ा गया है। लोग गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। शहर के एक मात्र बौराड़ी स्टेडियम का सुधारीकरण और विस्तारीकरण किया जाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


अबरार अहमद, मुस्लिम मोहल्ला।

-वार्ड की आंतरिक सड़कों की स्थित खराब है। सफाई के अभाव में सड़कों के किनारे मिट्टी और गंदगी के साथ कूड़ा करकट जमा है। नालियों की सफाई न होने से नालियां बंद पड़ी है। वार्ड में कुत्तों की समस्या भी है। बच्चों के मनोरंजन और खेलने के लिए नए पार्कों का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद प्रकाश, घिल्डियाल बौराड़ी

- मुस्लिम मोहल्ला में नियमित साफ-सफाई नहीं होने से गंदगी फैली है। मोहल्ले के बीच से टिनशेड और पिपली गांव जाने वाली सड़क पर गड्ढे बने हैं। सड़कों के किनारे बनी नालियों की वर्षों से सफाई नहीं हो पाई है। सड़कों के किनारे इंटर लॉक टाइल्स लगाए जाने की जरूरत है।


शाहिमा परविनी, मुस्लिम मोहल्ला।

वार्ड-4 में पड़ने वाला ढुंगीधार क्षेत्र शहर का अंतिम कोना है। आधे क्षेत्र को सीवरेज सिस्टम से नहीं जोड़ा गया है। सीवर का गंदा पानी नीचे पेयजल स्रोत में जा रहा है, जिससे स्रोत का पानी खराब हो रहा है। सड़कों की स्थित बेहद खराब है। हॉट मिक्स से डामरीकरण किया जाना चाहिए।

अनुष्का रावत, 13 बी ढुंगीधार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed