{"_id":"67b47d2e27e4fcc5710a331a","slug":"allegations-of-fraud-in-the-purchase-and-sale-of-land-in-kuttha-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-111145-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कुठ्ठा में जमीन की खरीद-फरोख्त में फर्जीवाड़े का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कुठ्ठा में जमीन की खरीद-फरोख्त में फर्जीवाड़े का आरोप
Tue, 18 Feb 2025 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 18 Feb 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला मुख्यालय के नजदीक कुठ्ठा गांव में इन दिनों जमीन की खरीद-फरोख्त का मामला खासा चर्चाओं में है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रोपर्टी डीलरों ने भूस्वामी को गुमराह कर तय से अधिक नाली जमीन की रजिस्ट्री करा दी। फर्जीवाड़ा कर रजिस्ट्री कराने का मामला भी सामने आया है। एक सह खातेदार की पूरी जमीन बेचने का आरोप भी लगाया गया है। ग्रामीणों को जब फर्जीवाड़े का पता चला, तो गांव में खलबली मच गई। उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देकर दाखिला-खारिज रोकने और फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
टिहरी जिले में जमीन की खरीद-फरोख्त लंबे समय से चल रही है। मुख्य मोटर मार्गों के आसपास की अधिकतर जमीनें बिक चुकी है। भू-माफियाओं की नजर अब सड़क से कुछ दूरी पर स्थित जमीन पर भी लगी हुई है। जिला मुख्यालय के नजदीक कुठ्ठा गांव में भी लंबे समय से जमीन का धंधा खूब चल रहा है। भू-माफिया प्रोपर्टी डीलरों के साथ मिलीभगत कर जमीन की खरीद में खूब फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।
ग्रामीणों को जब गड़बड़ी का पता चला तो वह कई दिनों से डीएम कार्यालय और रजिस्ट्रार कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंची संगीता देवी ने बताया कि उनके देवर ने साढ़े तीन नाली जमीन बेची, लेकिन रजिस्ट्री 13 नाली जमीन की कर दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि एक व्यक्ति ने पांच नाली जमीन बेची, लेकिन धोखाधड़ी कर रजिस्ट्री आठ नाली की कर दी गई। भूस्वामी के बदले किसी दूसरे की फोटो लगाकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
गांव के शिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सह खातेदार ने उनके हिस्से की जमीन भी बेच दी है। एक जनवरी को भागीरथीपुरम पुलिस चौकी में तहरीर भी दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस तरह कई गड़बड़ियाें की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर कुठ्ठा गांव में पिछले 10-12 सालों में हुई जमीन की खरीद-फरोख्त की जांच कराने, अब जमीन बेचने से पहले प्रधान और सह खातेदारों का सहमति पत्र लेने और फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस मौके पर शिवेंद्र रावत, विपिन रावत, कपूर रावत और जीत सिंह रावत आदि मौजूद थे।