फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Alcohol to be Banned at Wedding Ceremonies in Palas Village

Tehri News: पलास गांव में शादी समारोह में अब प्रतिबंधित रहेगी शराब

Tue, 17 Mar 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 17 Mar 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Alcohol to be Banned at Wedding Ceremonies in Palas Village
चंबा (टिहरी)। ग्राम पंचायत पलास की बैठक में शादी समारोह, मुंडन और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में शराब के उपयोग करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। नियमों का उल्लंघन करने पर ग्राम पंचायत 11 हजार रूपये अर्थदंड वसूल करेंगी। ग्राम प्रधान ममता नौटियाल की अध्यक्षता में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई।
विज्ञापन

प्रधान ममता ने कहा कि यह निर्णय गांव के सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाने और नई पीढ़ी को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से लिया गया है। यदि कोई बाहरी व्यक्ति शराब पीकर गांव में शोर-शराबा करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। शराब नहीं संस्कार मुहिम के संयोजक सुशील बहुगुणा ने कहा कि यदि गांव, समाज और सरकार मिलकर संकल्प ले ले तो नशे को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम समाज सुधार समिति का गठन किया गया। जिसमें वीर सिंह राणा अध्यक्ष ,मकानी देवी उपाध्यक्ष, विजयपाल सिंह सचिव, कुसुम राणा सहसचिव, राजमती देवी कोषाध्यक्ष चुनी गई। बैठक में मस्तराम नौटियाल, पिंकी पुंडीर, मनीषा राणा, प्रवीण राणा, कुंभीबाला भट्ट, लक्ष्मी आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed