फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ADB and BCG team evaluated the work of the college

Tehri News: एडीबी और बीसीजी की टीम ने किया कॉलेज के कार्यों का मूल्यांकन

Sun, 12 Jan 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 12 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
ADB and BCG team evaluated the work of the college
नरेंद्रनगर (टिहरी)। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के तीसरे चरण की विकास योजनाओं की एशियन डेवलमेंट बैंक (एडीबी) और बीसीजी की टीम ने दो दिनों तक महाविद्यालय के कार्यों का मूल्यांकन और निरीक्षण किया। टीम महाविद्यालय के मूल्यांकन की रिपोर्ट शीघ्र उच्च शिक्षा निदेशालय को सौंपेगी। टीम के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं के साथ रोजगार की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में एडीबी और बीसीजी की टीम ने मुखिया ध्रुव गुप्ता के नेतृत्व में दो दिनों तक महाविद्यालयों के कार्यों के मूल्यांकन करने के साथ निरीक्षण किया। पहले दिन शुक्रवार को टीम ने अकादमी एवं रोजगार की संभावनाओं और भविष्य की योजनाओं पर छात्र-छात्राओं के साथ चर्चा करते हुए उनके विचारों को जाना। टीम के सदस्यों ने स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं से बंद कमरे में बातचीत कर पठन-पाठन, कक्षाओं में उपस्थित, रोजगार, ऑनलाइन क्लास के बारे में जानकारी जुटाई। साथ ही टीम के सदस्यों ने स्नातकोत्तर और महाविद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं के सम्मुख आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने संकायों प्रभारियों से शिक्षा संवर्धन, स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधनों, संकायों की चुनौतियों के बारे में भी जानकारी जुटाई। अंतिम दिन शनिवार को टीम विशेषज्ञ अभिजीत नारायण के नेतृत्व में महाविद्यालय प्रयोगशालाओं की अवस्थापना और सुविधाओं का जायजा लिया। टीम ने महाविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं को भी जाना। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ़ यूसी मैठाणी, डॉ़ संजय मेहर, सुधारानी, देवेंद्र कुमार, डॉ़ सोनी तिलारा, डॉ़ विक्रम बत्र्वाल, गणेश चंद्र पांडे, विशाल त्यागी, रमा बिष्ट, जितेंद्र नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed