{"_id":"653fa6b7acec784c8f0551b4","slug":"abvp-fielded-tejas-for-president-and-prashant-for-general-secretary-post-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-3324-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: अभाविप ने अध्यक्ष के लिए तेजस और महासचिव पद पर प्रशांत को उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: अभाविप ने अध्यक्ष के लिए तेजस और महासचिव पद पर प्रशांत को उतारा
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नरेंद्रनगर (टिहरी)। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अभाविप ने अध्यक्ष पद के लिए तेजस तड़ियाल और महासचिव पद पर विकास नेगी को चुनाव मैदान में उतारा है।
सोमवार को यहां आयोजित अभाविप की बैठक में छात्रसंघ चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। संगठन मंत्री प्रशांत गौड़ ने कहा कि लगातार छात्र संगठन अभाविप में सक्रिय भूमिका निभाने वाले छात्र को संगठन की जिम्मेदारी प्रदान करता है। इसी को देखते हुए छात्र संघ चुनाव के लिए राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर का भी पैनल तैयार किया गया। जिसको आगामी चुनाव में सभी छात्र अपने-अपने सहयोग से जीतने का कार्य करेंगे।
उन्होंने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। बताया उपाध्यक्ष पद पर मोनिका, सह सचिव पद पर आयुष नेगी, कोषाध्यक्ष पद पर गायत्री, छात्रसंघ प्रतिनिधि पद पर जय शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री मनीष राय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुमित रावत, नगर मंत्री सूरज रावत, शंकर रावत, शिवांग अग्रवाल, कोमल मेहरा, राहुल, अभिषेक भारती, यामिनी पुंडीर, लक्ष्मी, रचना उपस्थित रही। संवाद