{"_id":"5707caef4f1c1b8464c810e8","slug":"absent-without-permission-of-the-teacher-s-salary-one-day-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना स्वीकृति अनुपस्थित शिक्षिका का एक दिन का वेतन कटेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना स्वीकृति अनुपस्थित शिक्षिका का एक दिन का वेतन कटेगा
अमर उजाला/चंबा (टिहरी)।
Updated Fri, 08 Apr 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बटखेम में उप शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में बिना सूचना और बिना अवकाश स्वीकृति के एक शिक्षिका अनुपस्थित पायी गयी। जिस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए शिक्षिका का एक दिन का वेतन काटने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को उप शिक्षा अधिकारी अनीनाथ ने विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बटखेम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि बिना अवकाश स्वीकृति और बिना किसी सूचना के सहायक अध्यापिका मंजू भट्ट अनुपस्थित हैं। ऐसे में उन्होंने मामले को गंभीर मानकर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षिका का एक दिन का वेतन काटने का निर्णय लिया। इसके बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोनाबागी में औचक निरीक्षण के दौरान भी कई खामियां पायी गयीं। विद्यालय में प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापिका की डायरी अधूरी मिली। जिस पर उप शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों की प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति उच्च अधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन