{"_id":"6a8d918764dde759880d16a8","slug":"aampata-landslide-becomes-a-chronic-problem-khadi-gaja-route-repeatedly-disrupted-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120878-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: आमपाटा का भूस्खलन बना नासूर, बार-बार बाधित हो रहा खाड़ी-गजा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: आमपाटा का भूस्खलन बना नासूर, बार-बार बाधित हो रहा खाड़ी-गजा मार्ग
Tue, 25 Aug 2026 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। आमपाटा में पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन खाड़ी-गजा मोटर मार्ग के लिए नासूर बनता जा रहा है। पहाड़ी से बार-बार हो रहे भूस्खलन से खाड़ी-गजा मोटर मार्ग यातायात के लिए बाधित हो रहा है जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। वहां पर लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करने पड़ रहा है। कार्यदायी संस्था लोनिवि नरेंद्रनगर सड़क का मलबा सीधे नीचे हेंवल नदी में डाल रहा है जिससे वहां झील बनने का खतरा उत्पन्न हो रहा है।
आमपाटा में पिछले एक सप्ताह से पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ी से बार-बार भारी मलबा और पत्थर खाड़ी-गजा मोटर मार्ग पर गिर रहा है। आमपाटा में जिस स्थान पर पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। ठीक उसके नीचे हेंवल नदी और बेमुंडा गाड का संगम है। बड़ी मात्रा में मलबा नदी में पहुंचने के कारण यहां नदी का प्रवाह प्रभावित होने के साथ ही झील बनने का खतरा मंडराने लगा है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी का कहना है कि यदि इसी तरह लगातार मलबा नदी में डाला जाता रहा तो अधिक बारिश होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। स्थानीय लोगों ने लोनिवि के अधिकारियों से सड़क से मलबा हटाकर सुरक्षित स्थान पर डंप करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हेंवल-बेमुंडा गाड संगम पर डंप मलबा तत्काल नहीं हटाया गया तो बारिश के दौरान वहां झील बनने का खतरा उत्पन्न हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोनिवि के उच्च अधिकारियों से मौके का स्थलीय निरीक्षण कर मलबे का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
आमपाटा में हेंवल नदी में पहुंचे मलबे को तत्कल हटाया जाएगा। भूस्खलन रुकने के बाद सड़क के ऊपर और नीचे दोनों ओर सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया जाना है।
-प्रवीन कर्णवाल, ईई लोनिवि नरेंद्रनगर