फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   A battle for survival amidst landslides; a 50-meter journey turns deadly.

Tehri News: भूस्खलन के बीच जिंदगी की जंग, 50 मीटर का सफर बना जानलेवा

Sun, 30 Aug 2026 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 30 Aug 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
A battle for survival amidst landslides; a 50-meter journey turns deadly.
संगमचट्टी अगोड़ा मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से जानजो​खिम में डालकर पैदल जाते असी गंगा घाटी के
अस्सी गंगा घाटी के चार गांवों के लोग जोखिम में सफर करने के लिए मजबूर
विज्ञापन

बोल्डर, मलबे के साथ ही टूटे पेड़ों ने रोकी राह, जेसीबी भी नहीं हटा पा रही
उत्तरकाशी। अस्सी गंगा घाटी के चार गांव के लोग गत पांच दिनों से नौगांव और भंकोली के बीच सड़क पर हुए भूस्खलन के बीच गिरते बोल्डर, मलबा और पेड़ों के बीच आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की ओर से एक मशीन भेजी हुई है लेकिन उसकी क्षमता कम होने के कारण वह मलबा नहीं हटा पा रही है। लोग बच्चों को पीठ पर बांधकर करीब 50 मीटर लंबे भूस्खलन क्षेत्र को जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।
अस्सी गंगा घाटी के ग्रामीणोें ने बताया कि पांच दिन पूर्व नौगांव और भंकोली के बीच सड़क पर भूस्खलन होने के कारण मलबा सहित बोल्डर और पेड़ टूटकर गिरे हैं। विभाग को सूचना देने के बाद मशीन तो पहुंच गई थी लेकिन पेड़ व बोल्डर नहीं हटाए गए। भूस्खलन क्षेत्र मेें लगातार बोल्डर गिर रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क बंद होने से अगोड़ा, ढासड़ा, दंदालका और भंकोली के लोग करीब पांच किमी की पैदल दूरी तय कर वहां पर पहुंच रहे हैं। उसके बाद करीब 50 मीटर लंबे भूस्खलन क्षेत्र को पार करते हुए हर समय बोल्डर गिरने और पेड़ों व मलबे से खाई में फिसलने का खतरा बना है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बरसात में उनको ऐसी विकट परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है लेकिन सड़क पर भूस्खलन को रोकने के लिए आज तक कोई कदम नहीं उठाए गए। इस संबंध में पीएमजीएसवाई के ईई से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया।

संगमचट्टी अगोड़ा मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से जानजोखिम में डालकर पैदल जाते असी गंगा घाटी के

संगमचट्टी अगोड़ा मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से जानजोखिम में डालकर पैदल जाते असी गंगा घाटी के

संगमचट्टी अगोड़ा मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से जानजोखिम में डालकर पैदल जाते असी गंगा घाटी के

संगमचट्टी अगोड़ा मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से जानजोखिम में डालकर पैदल जाते असी गंगा घाटी के

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed