{"_id":"16-78536","slug":"Tehri-78536-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने धनतेरस पर बांटे ट्रेक सूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने धनतेरस पर बांटे ट्रेक सूट
Tehri
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। पुलिस अधीक्षक मुख्तार मोहसिन ने पुलिस विभाग में कार्यरत दैनिक और संविदा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। उन्हाेंने कहा कि विभागीय स्तर पर जो भी समस्याएं होंगी, उसका निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। कर्मियों ने अपनी समस्याएं गिनाते हुए कहा कि अल्प मानदेय पर काम करने के बावजूद छुट्टी लेने पर उनके पारिश्रमिक में कटौती की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसपी ने कर्मियों को धनतेरस पर 50 से अधिक कर्मियों को ट्रेक सूट वितरित किए। इस मौके पर सीओ पीएस चौहान, आरआई महेश चंद बिंजोला, सहायक रेडियो अधिकारी विपिन कुमार, विक्रम सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन