{"_id":"16-78442","slug":"Tehri-78442-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल पटवारी को दो माह से नहीं मिली वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल पटवारी को दो माह से नहीं मिली वेतन
Tehri
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। दो साल पहले दैवी आपदा के निरीक्षण के दौरान घायल हुए राजस्व उप निरीक्षक भजन सिंह पुंडीर को दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है, जिससे उन्हें इलाज कराने में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि वह जाखणीधार ब्लॉक के गडोलिया पटवारी क्षेत्र में तैनाती के दौरान वर्ष 2012 में आई दैवी आपदा के कार्याें का निरीक्षण करने के दौरान पहाड़ी से गिर गए थे, जिससे उनकी रीढ की हड्डी में काफी चोट आई है। जिसके बाद उन्हें नई टिहरी और फिर नरेंद्रनगर तहसील में अटैच किया गया, लेकिन दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि डाक्टरों ने जौलीग्रांट अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी है। राजस्व उपनिरीक्षक ने नरेंद्रनगर तहसील के भैंस्यारौ पटवारी क्षेत्र में तैनाती देने और जल्द वेतन भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन