{"_id":"16-78347","slug":"Tehri-78347-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुदहुद तूफान से सकुशल लौट आई छात्राएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुदहुद तूफान से सकुशल लौट आई छात्राएं
Tehri
Updated Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। हुदहुद तूफान से जीजीआईसी की पांच छात्राएं और व्यायाम शिक्षिका सकुशल बचकर निकल आए हैं। बुधवार रात तक छात्राएं अपने घर पहुंच जाएगी।
जीजीआईसी की व्यायाम शिक्षिका उमा खंडूड़ी और पांच छात्राएं आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी में राष्ट्र स्तरीय स्कूल वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए गई हुई थी। हुदहुद तूफान से वहां दो दिन खेल नहीं हो पाए। मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़ ने बताया कि तूफान की गति तेज होने की सूचना पर आंध्र प्रदेश प्रशासन ने सभी खेलों को रद्द कर बाहर से पहुंचे खिलाड़ियों को वापस भेज दिया था। आंध्र प्रदेश से व्यायाम शिक्षिका उमा खंडूड़ी के नेतृत्व में छात्रा निशिता, नैना, करिश्मा, शिवानी और तनिषा उत्तराखंड पहुंच गई हैं। बुधवार रात को पूरी टीम नई टिहरी पहुंच जाएगी।