{"_id":"16-78346","slug":"Tehri-78346-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान ने जलाई रावण की लंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान ने जलाई रावण की लंका
Tehri
Updated Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। भगवान श्रीराम लीला में मंगलवार को जंगल में मां सीता को ढूंढ रहे श्रीराम की भेंट सुग्रीव से हुई। सीता को ढूंढने में सुग्रीव की मदद मांगने पर सुग्रीव ने अपनी व्यथा सुनाकर दुश्मन भाई से निजात पाने की गुहार लगाई। तो श्रीराम ने बाली का वध कर दिया। इसके बाद हनुमान जी लंका पहुंचे। जहां उन्होंने अशोक वाटिका में रावण की कैद में सीता माता को भगवान श्रीराम की ओर से दी गई अंगूठी दी, जिससे मां सीता खुश हो जाती। कई राक्षसों को मार गिराने के बाद रावण के आदेश पर हनुमान को लंका में पेश किया गया। जहां रावण ने हनुमान की पूंछ पर आग लगाई, तो हनुमान ने पूरी लंका को भस्म कर दिया।
विज्ञापन