{"_id":"16-70348","slug":"Tehri-70348-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कर्मियों का ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा कर्मियों का ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन
Tehri
Updated Wed, 02 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। यात्रा भत्ता और राजकीय अवकाश का लाभ देने सहित आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में मनरेगा कर्मियाें ने मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। कर्मियों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी न्यायोचित मांगों को अनसुना कर रही है। जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह रावत, बुद्धि सिंह पुंडीर और सोहनवीर सिंह ने मांगों को जायज बताया। प्रदर्शनकारियों में डीपी डोभाल, प्यारे लाल डंगवाल, विनोद पंवार, विपिन रमोला, महेश रमोला और किशन नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन