फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   डायरिया ने लील ली तीन जिंदगियां

डायरिया ने लील ली तीन जिंदगियां

Thu, 25 Jul 2013 05:33 AM IST
Tehri
Tehri Updated Thu, 25 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी/लंबगांव। आपदा के बाद अब संक्रामक बीमारियां लोगों को घेर रही हैं। टिहरी और उत्तरकाशी जिले में डायरिया से पीड़ित तीन महिलाओं की मौत हो गई। दर्जनों लोग बीमारी की चपेट में हैं। उत्तरकाशी जिले के पुजारगांव की महिला को चिन्यालीसौड़ से देहरादून के लिए रेफर किया गया था लेकिन सड़क जगह-जगह अवरुद्ध होने से महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

टिहरी जिले में प्रतापनगर ब्लाक के रौणद रमोली के ग्राम गोदड़ी में पिछले पांच दिनों से कई लोग डायरिया से पीड़ित हैं। इलाज नहीं से गांव की कोमला देवी (46) पत्नी कौंर सिंह और गोदांबरी देवी ( 35) पत्नी भगवान सिंह चौहान ने दम तोड़ दिया। गांव के प्रधान पप्पू सिंह चौहान और रामलाल नौटियाल ने बताया कि गोदांबरी की हालत नाजुक होने पर उसे बुधवार को उसके परिजन अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। प्रधान के मुताबिक गांव में मालती देवी, आनंद सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, रीना देवी, शकुंतला देवी, नगीना, रजनी, रामकली, निकिता, रूपाली और मृतका गोदांबरी की अबोध बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें से पीड़ित नगीना को ग्रामीणों के सहयोग से उत्तरकाशी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उपली रमोली के बैल्डोगी और सिलारी में भी कई बच्चे और बड़े उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। प्रधान सूरज रमोला और उम्मेद सिंह कंडियाल ने स्वास्थ्य विभाग से डाक्टरों की टीम गांव भेजने की मांग की है। पिंस्वाड़ गई डाक्टरों की टीम दवा खत्म होने के बाद वापस आ गई है। वहां अभी भी कई लोग टैंटों में बीमार पडे़ हैं।
विज्ञापन

उत्तरकाशी जिले में चिन्यालीसौड़ के पुजारगांव में डायरिया से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। धुनपति देवी (40) पत्नी देवराम डारिया को मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ लाया गया। यहां महिला की गंभीर हालत को देखते डाक्टरों ने उसे देहरादून के लिए रेफर किया, लेकिन राजमार्ग जगह-जगह अवरूद्ध होने से महिला को समय से असप्ताल नहीं पहुंचाया जा सका और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, नगुण पट्टी के कोटी-मरोगी गांव में जंगली मशरूम के सेवन से बच्चू लाल की पत्नी लक्ष्मी देवी बीमार हो गई, उसे चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-------------
गोदड़ी में डायरिया की शिकायत मिलने पर चिकित्सक और फार्मेसिस्ट को वहां भेजा गया है। बीमारी पर जल्द काबू पा लिया जाएगा। टीम को आस-पास पड़ने वाले सभी गांवों में दवाइयां वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। पिंस्वाड़ में भी शीघ्र दवाइयां भेजी जाएगी।

-एसपी अग्रवाल, सीएमओ टिहरी।

महामारी की सूचना अफवाह
चिन्यालीसौड़। रूद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जिले के भ्रमण के बाद चिन्यालीसौड़ पहुंचे स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के अतिरिक्त महानिदेशक डा. एएस राठोड़ ने कहा कि प्रभािवत क्षेत्रों में महामारी जैसी कोई स्थिति नहीं है। उन्हाेंने महामारी की सूचना सिर्फ अफवाह है। डा. राठोड ने बताया कि प्रभाविताें को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग और चमोली जिलों में 200 विशेषज्ञ डाक्टर तैनात किए गए हैं। सभी जिलों को पर्याप्त दवाइयां भी उपलब्ध करा दी गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed