{"_id":"16-52910","slug":"Tehri-52910-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर तो लगा दिए पर बिजली नहीं पहुंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर तो लगा दिए पर बिजली नहीं पहुंचाई
Tehri
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। थौलधार प्रखंड में ग्राम पंचायत अंधियारी-चापड़ा के बगाउं तोक में ऊर्जा निगम ने बिजली के मीटर तो लगा दिए, लेकिन लाइन डालना भूल गया। मीटर लगाने के पांच वर्ष से ग्रामीण विद्युतीकरण करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। जिससे ग्रामीण अंधेरे में ही रात गुजारने को मजबूर हैं।
नगुण पट्टी में अधिंयारी-चापड़ा के बगाउं तोक में अब तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। तोक से एक किमी दूर चापड़ा के विद्युतीकरण के समय निगम ने बगाउं में विद्युत लाइन डालने की प्रत्याशा में मीटर लगाए गए थे, जिसके बाद गांव की पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य किनरा देवी को बिल भी भेजा गया। उनके विरोध के बाद निगम ने बिल निरस्त करते हुए शीघ्र विद्युतीकरण का भरोसा दिया था। गांव के भगवान सिंह रावत ने बताया कि बगाउं से आधा किमी से लाइन जा रही है, लेकिन निगम एक किमी दूर चापडा गांव से ही लाइन पहुंचाने की बात कर रहा है। ऊर्जा निगम के ईई अमित कुमार ने कहा कि विद्युतीकरण से छूटे तोक में जल्द ही बिजली पहुंचाई जाएगी।