फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   400 m Abhishek and Rishita topped the race

400 मीटर दौड़ में अभिषेक चौहान और ऋषिता नेगी बने विजेता

Wed, 11 Dec 2019 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
400 m Abhishek and Rishita topped the race
युवा कल्याण विभाग की पहल पर चंबा ब्लाक की खेल महाकुंभ क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर-17 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं हुई। 400 मीटर रेस में अभिषेक चौहान और ऋषिता नेगी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

चंबा श्रीदेव सुमन इंटर कॉलेज में आयोजित खेल महाकुंभ में 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अंशुमान मखलोगा प्रथम, प्रियांशु द्वितीय और सुबोध तृतीय रहा। बालिका वर्ग में ऋषिता नेगी प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय और अंशी कोठारी तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अभिषेक चौहान प्रथम, मोहित रावत द्वितीय, शुभम पटवाल तृतीय रहा। कबड्डी बालिका वर्ग में विरोगी न्याय पंचायत प्रथम, नागणी द्वितीय और बादशाहीथौल तृतीय रहा। खो-खो बालक वर्ग में नकोट प्रथम, मार्डन स्कूल द्वितीय और दिखोलगांव तृतीय रहा। लंबी कूद बालिका वर्ग में अंशी कोठारी प्रथम, राधिक बिष्ट द्वितीय और प्रियंका चौहान तृतीय रही।
विज्ञापन

इधर, जीआईसी थत्यूड़ में जौनपुर ब्लाक की खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-17 की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आदित्य सकलानी प्रथम, अजय चमोली द्वितीय, राजेश सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मंजिता रौछेला प्रथम, नीमा द्वितीय और अदिति चौहान तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग मे राहुल सजवाण प्रथम, विनायक कोठारी द्वितीय, दीपक रांगड़ तृतीय रहा। बालिका वर्ग में आरती लेखवार प्रथम, रेशमा द्वितीय और सलोनी तृतीय रही। खो-खो बालिका वर्ग में एसजीआरआर स्कूल थत्यूड़ प्रथम और जीआईसी थत्यूड़ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, प्रतापनगर ब्लाक मुख्यालय में आयोजित खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमोला ने शुभारंभ किया। पहले दिन अंडर-12 की प्रतियोगिताएं हुई। 60 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में सूजल और बालिका वर्ग में दिया विजेता रही। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग दौड़ में आयुष और बालिका वर्ग में खुशी प्रथम रही। लंबीकूंद बालक वर्ग में हरिओम और बालिका वर्ग में दिया पहले स्थान पर रही। मेडिसिन बॉल थ्रो बालक वर्ग में मोहित और बालिका वर्ग में मनीषा अव्वल रही। खो-खो बालक वर्ग में तिनवालगांव, कबड्डी बालक वर्ग में भेनगी प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed