{"_id":"5ecbd93d8ebc3e903f6c38da","slug":"2865-migrants-arrived-in-the-district-from-outside-states-new-tehri-news-drn345252451","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी राज्यों से जिले में पहुंचे 2865 प्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी राज्यों से जिले में पहुंचे 2865 प्रवासी
विज्ञापन
जिले में सोमवार को बाहरी राज्यों से कुल 2865 प्रवासी पहुंचे। इनमें से 1665 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें उनके गांव स्थित क्वारंटीन सेंटर पहुंचाया गया। दिल्ली, मुंबई समेत अन्य कंटेनमेंट जोन से आए बाकी लोगों को मुनिकीरेती में ही रोक लिया गया। बता दें कि बीती दो अप्रैल से सोमवार शाम तक जिले में कुल 26,130 प्रवासी पहुंच चुके थे।
64 सैंपल जांच को भेजे
सीएमओ डा. मीनू रावत ने बताया कि सोमवार को कुल 64 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए है। इससे पहले भेजे गए 37 सैंपल में से केवल एक की ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी 36 नेगेटिव हैं। बताया कि अब तक जिले में कुल 520 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से 385 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
रेड जोन से आने वाले मुनिकीरेती में होंगे क्वारंटीन
अब रेड जोन से आने वाले प्रवासियों को मुनिकीरेती में ही संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद ही प्रवासियों को उनके गंतव्य तक जाने की इजाजत होगी।
विज्ञापन
तहसीलवार काउंटर लगाने के निर्देश
डीएम मंगेश घिल्डियाल ने एडीएम शिवचरण द्विवेदी को मुनिकीरेती में ही कैंप कर क्वारंटीन संबंधी व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रवासियों की सुविधा के लिए मुनिकीरेती में तहसीलवार काउंटर लगाकर संबंधित क्षेत्रों के ग्राम प्रधानों के फोन नंबरों की भी सूची चस्पा किए जाने को कहा।