फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   25 percent families of partially submerged area await rehabilitation

Tehri News: आंशिक डूब क्षेत्र के 25 प्रतिशत परिवारों को पुनर्वास का इंतजार

Sat, 02 Sep 2023 06:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
25 percent families of partially submerged area await rehabilitation
वर्षों बाद भी मांग का निस्तारण नहीं होने से काश्तकार परेशान
विज्ञापन

नई टिहरी। आंशिक डूब क्षेत्र के 25 प्रतिशत परिवारों के पुनर्वास को लेकर सरकार कोई निर्णय नहीं ले पाई है। बांध प्रभावित 2006-07 से नकद प्रतिकर के बदले जमीन देने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें न तो नकद प्रतिकर ही दिया गया है और न ही जमीन मिल पाई है। लंबे समय से यह मामला अधर में लटके होने से प्रभावितों में पुनर्वास निदेशालय और टीएचडीसी के प्रति खासी नाराजगी है।
पुनर्वास नीति के तहत बांध परियोजना से प्रभावित गांव के 75 प्रतिशत तक परिवारों का विस्थापन होने पर शेष 25 प्रतिशत परिवारों को भी पुनर्वास का लाभ दिया जाना था लेकिन वर्षों बाद भी भिलंगना और भागीरथी घाटी में आंशिक डूब क्षेत्र के करीब दर्जनभर गांव के 130 परिवारों को लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

सरोट के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रोशन लाल ने बताया कि मामला सिंचाई विभाग में वर्षों से लंबित पड़ा है। 2007 से पुनर्वास निदेशालय से भी लगातार पत्राचार किया जा रहा है लेकिन अभी तक मामले का निस्तारण नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि पुनर्वास निदेशालय की ओर से अप्रैल 2014 में केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय को भी पत्र भेजकर जमीन के लिए धन आवंटन करने का अनुरोध किया गया था लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय लिया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिहरी बांध परियोजना के आंशिक डूब क्षेत्र के अवशेष 25 प्रतिशत परिवारों को पुनर्वास सुविधा देने के मामले में अभी तक क्या प्रगति हुई है। इसे चेक करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-मयूर दीक्षित, डीएम व पुनर्वास निदेशक टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed