फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Beautiful wall of hope made by plastic bottles in kempty fall for control pollution

प्लास्टिक की खाली बोतलों से बनाई वॉल ऑफ होप, देखने के लिए जुट रहे पर्यटक

Wed, 19 Jun 2019 12:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
Beautiful wall of hope made by plastic bottles in kempty fall for control pollution
प्लास्टिक की बोतलों से बनी दीवार - फोटो : अमर उजाला

पर्यटक स्थल कैंपटी को सुंदर हिल डेस्टिनेशन बनाने की मुहिम लिए नेस्ले इंडिया और रिसिटी नेटवर्क के साझा हिलदारी अभियान के तहत खुले में कूड़ा, प्लास्टिक कचरा न फेंकने और इसके बेहतर प्रबंधन के गुर सिखाए गए। उन्होंने बंग्लो की कांडी में 15 हजार प्लास्टिक की खाली बोतलों को एकत्रित कर एक विशाल मनमोहक रंगीन दीवार बनाई, जिसे वाल ऑफ होप का नाम दिया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को ‘एक शाम उम्मीद के नाम’ कार्यक्रम पर ग्राम प्रधान रीना रांगड़ ने वाल ऑफ होप का शुभारंभ किया। प्रख्यात सितार वादक सुरमणि अग्नि वर्मा ने मधुर संगीत की छटा बिखेरकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन


हिलदारी प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद शुक्ला ने बताया कि बाहर से आने वाले पर्यटकों, स्थानीय लोगों में पहाड़ों के प्रति प्रेम जगाने, सुंदर पहाड़ों को प्लास्टिक मुक्त करने के उद्देश्य से वाल ऑफ होप का निर्माण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मसूरी व बंग्लो की कांडी के युवाओं के सहयोग से बनाई गई इस कलाकृति को म्यूजियम ऑफ गोवा के डिजाइनर सुबोध केरकर ने डिजाइन किया है। बताया कि अपने गांव कस्बों व शहरों को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए डिस्पोजेबल ग्लास का इस्तेमाल कम करें।

सब्जी या अन्य सामान खरीदने के लिए घर से ही जूट, कपड़ा व पेपर आदि के बने बैग ले जाएं और प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल से बचें। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह, थानाध्यक्ष एमएल जखमोला, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मीरा सकलानी, पुष्पा पडियार, प्रमिला नेगी, राजेश्वरी रावत, सावित्री टम्टा, सुषमा शर्मा, तुलिका शुक्ला, राजेश नौटियाल, राजश्री रावत, गिरधारी नौटियाल, रूपचंद, अरविंद शर्मा, जगदंबा दास, राजवीर रौंछेला व बचन दास आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed