{"_id":"5cbdec0fbdec22143f759cbd","slug":"15559506762-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने किया निर्वाचक नामावली बनाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने किया निर्वाचक नामावली बनाने का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने कई स्थानों पर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली संशोधन कार्य का बहिष्कार करते प्रशिक्षण नहीं लिया। वहीं प्रशासन ने दावा किया है कि सभी ब्लाकों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया है।
जूनियर संघ के जिलाध्यक्ष जगवीर खरोला, प्राथमिक संघ के अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नेगी ने बताया कि पूर्व आह्वान के अनुसार सभी ब्लाकों को शिक्षकों ने नामावली बनाने का प्रशिक्षण नहीं लिया है। बताया कि वर्तमान में शिक्षक प्रवेशोत्सव मनाकर बच्चों का शतप्रतिशत प्रवेश सरकारी स्कूलों में करवाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में इस वक्त निर्वाचक नामावली का काम उन्हें देकर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि जिलेभर में आंगनबाड़ी और शिक्षकों ने निर्वाचक नामावली बनाने का प्रशिक्षण लिया है।