फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   रेलवे का सर्वेयर खाई में गिरकर घायल

रेलवे का सर्वेयर खाई में गिरकर घायल

Sun, 21 Apr 2019 09:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
रेलवे का सर्वेयर खाई में गिरकर घायल

विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री रेलवे लाइन का सर्वे करने के दौरान रेल विकास निगम का एक सर्वेयर गहरी खाई में गिरकर गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को खाई से निकालकर ऋषिकेश एम्स भेज दिया। पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे रेलवे विकास निगम का कर्मचारी राहुल गुसाईं (40) निवासी पौड़ी गढ़वाल आगराखाल से पांच किमी आगे आगर रोड़ पर रेल लाइन का सर्वे कर रहा था। इस दौरान वह 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मयफोर्स मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी उमा प्रकाश कांति और पुलिस टीम ने घायल को खाई से निकालकर ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed