फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   वाहन दुर्घटना में पति, पत्नी सहित तीन की मौत

वाहन दुर्घटना में पति, पत्नी सहित तीन की मौत

Tue, 16 Apr 2019 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
वाहन दुर्घटना में पति, पत्नी सहित तीन की मौत
कंडीसौड़ (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर नगुनगाड़ मठियाली गांव के समीप एक टाटा सूमो के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार पति, पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद से चापड़ा (काथणा) गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

प्राप्त विवरण के मुताबिक सोमवार सुबह थौलधार ब्लॉक के अंधियारी मय चापड़ा (काथणा) गांव से चिन्यालीसौड़ जा रही टाटा सूमो साढ़े आठ बजे नगुनगाड़ मठियाली गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक महादेव प्रसाद जगूड़ी (35) पुत्र जगदीश प्रसाद, ज्योति प्रसाद जगूड़ी (60) और उनकी पत्नी राजमति देवी (49) सभी निवासी अंधियारी मय चापड़ा (काथणा) गांव की मौके पर ही मौत हो गई। धरासू पुलिस और निकटवर्ती गांवों के लोगों ने मृतकों के शवों को खाई से निकाला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ में मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed