{"_id":"5cb4b250bdec2275a46a1b14","slug":"155534607310-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी: मानदेय वृद्धि नहीं होने पर पीसीसी कर्मचारी खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी: मानदेय वृद्धि नहीं होने पर पीसीसी कर्मचारी खफा
Tue, 16 Apr 2019 08:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
जल संस्थान के पीटीसी कर्मचारियों की बैठक में मानदेय वृद्धि और स्थायी नियुक्ति न होने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। संगठन के अध्यक्ष सुंदर लाल भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वे जल संस्थान में पिछले 20-25 वर्षों से सेवाएं देते आ रहे हैं, लेकिन उन्हें प्रति माह मानदेय सिर्फ 2800 ही मिल पाता है।
विज्ञापन
मानदेय मिलने का भी निर्धारित समय नहीं है। कभी दो तो कभी तीन माह बाद मानदेय मिल पाता है। बैठक में मोर सिंह राणा, कमल नयन खंडूड़ी, दयाल सिंह, रूपराम, रमेश लाल व शिवानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन