फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   एमटेक में कंप्यूटर साइंस व बीटेक में हाइड्रो पावर की होगी पढ़ाई

एमटेक में कंप्यूटर साइंस व बीटेक में हाइड्रो पावर की होगी पढ़ाई

Sun, 14 Apr 2019 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
एमटेक में कंप्यूटर साइंस व बीटेक में हाइड्रो पावर की होगी पढ़ाई

विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो पावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएचईटी) भागीरथीपुरम में एक अगस्त से होने वाले शिक्षा सत्र 2019 से कंप्यूटर साइंस एमटेक और बीटेक में हाइड्रो पावर एंड रिनेबल एनर्जी के नए विषय की पढ़ाई शुरू होगी। दोनों विषय में पढ़ाई शुरू होने से संस्थान के नाम एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी। अभी तक एमटेक की पढ़ाई न होने के कारण बीटेक करने वाले छात्रों को अन्य प्रौद्योगिकी संस्थाओं की ओर रुख करना पड़ता था।
टीएचडीसी आईएचईटी की स्थापना 2011 में हुई थी। संस्थान में खासतौर पर हाइड्रो पावर में बीटेक की पढ़ाई शुरू होती थी, लेकिन विभिन्न तकनीकी कारणों से छात्रों को केवल बीटेक के फाइनल सेमेस्टर में ही हाइड्रो की पढ़ाई करवाई जाती थी। इसके लिए अलग से विषय की स्वीकृति नहीं मिल पाई थी, जबकि एमटेक की कक्षाएं भी शुरू नहीं हो पाई। लेकिन संस्थान ने बीटेक हाइड्रो पावर एंड रिनेबल एनर्जी और एमटेक कंप्यूटर साइंस तैयार करवाकर ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) को स्वीकृति हेतु प्रस्ताव अक्तूबर 2018 में भेजा था।
विज्ञापन

संस्थान के सूत्रों ने बताया कि एआईसीटीई हाइड्रो पावर में बीटेेक की 60 और कंप्यूटर साइंस के वायलेस टेक्नोलॉजी में 18 सीट पर इस सत्र से प्रवेश देने को सहमत हो गया है। अब स्वीकृति मिलने के बाद जुलाई में उत्तराखंड तकनीकी विवि के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी, जिससे एक अगस्त से संस्थान में ही बीटेक और एमटेक की पढ़ाई शुरू हो सकेगी। देश के किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेज में अब तक बीटेक में हाइड्रो पावर एंड रिनेवल एनर्जी पाठ्यक्रम नहीं है, जबकि हाइड्रो पावर के क्षेत्र में युवाओं के लिए सबसे अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सत्र से हाइड्रो पावर कंप्यूटर साइंस में एमटेक और बीटेक में हाइड्रो पावर एंड रिनेबल एनर्जी विषय शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही एआईसीटीई से अनुमति मिल जाएगी। बीटेक में 60 और एमटेक में 18 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।
-प्रो. जीएस तोमर, निदेशक टीएचडीसी आईएचईटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed