फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   नेताओं और अधिकारियों ने अपने बूथों पर किया वोट

नेताओं और अधिकारियों ने अपने बूथों पर किया वोट

Thu, 11 Apr 2019 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
नेताओं और अधिकारियों ने अपने बूथों पर किया वोट

विज्ञापन
नई टिहरी। जिले के कई दिग्गज नेताओं और अधिकारियों ने अपने-अपने बूथों पर वोट डालकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति से वोट करने की अपील की।
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने परिवार के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय नरेंद्रनगर बूथ में वोट डाला। टिहरी से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने अपने पति मनुज्येंद्र शाह के साथ राजकीय बालिका इंटर कालेज नरेंद्रनगर में वोट डाला। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने पालकोट, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने चांजी, प्रतापनगर के विधायक विजय सिंह पंवार ने जलवालगांव में वोट डाला, जबकि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने अपनी 83 वर्षीय मां और पत्नी के साथ पैतृक गांव पाली, पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी, प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम ने खांडगांव, पालिकाध्यक्ष टिहरी सीमा कृषाली ने बौराड़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने फलेंडा, डीएम सोनिका, एसएसपी डा. योगेंद्र रावत, सीडीओ आशीष भटगांई ने कान्वेंट स्कूल बूथ पर वोट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed