{"_id":"5caf6b5cbdec221468053124","slug":"155500023018-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार मतदान केंद्रों के बाहर नहीं दिखे झंडे-बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार मतदान केंद्रों के बाहर नहीं दिखे झंडे-बैनर
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चुनाव आयोग की सख्ती के चलते इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों के बस्ते और मेज कुर्सियां कहीं नजर नहीं आए। बैनर, झंडे और पोस्टर भी दूर-दूर तक नहीं दिखाई दिए। मतदाताओं को बीएलओ, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहले ही घर-घर जाकर पर्चियां थमा चुके थे, जिससे कार्यकर्ता अपने उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते पोलिंग बूथों के आसपास नहीं दिखाई पड़े। मतदान में लगे सुरक्षा कर्मी भी वोटरों का सहयोग करते रहे।
मतदाताओं का रुझान नहीं भाप पाए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
नई टिहरी। मतदान केंद्रों पर वोट डालने पहुंचे मतदाता खामोश रहे। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाताओं की नब्ज टटोलते रहे, लेकिन मतदाताओं ने अपने पत्ते नहीं खोले। मतदाताओं का रुझान पूछने पर पालिका बूथ पर खड़े मतदाता नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चुनाव से पहले नेता जनता को बेवकूफ बनाते हैं। इसलिए चुनाव में मतदाताओं का रुझान नहीं बताया जा सकता। मतदाता गीता नेगी ने बताया कि विकासपरक सोच रखने वाले उम्मीदवार को मतदान किया है, जिससे जनपद और प्रदेश का समग्र विकास हो सके। अशोक पंवार ने बताया कि युवाओं को रोजगार और बेहतर शिक्षा व्यवस्था देने वाले प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया।