फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर भरवाए संकल्प पत्र

स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर भरवाए संकल्प पत्र

Sun, 07 Apr 2019 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर भरवाए संकल्प पत्र
श्रीनगर। अमर उजाला फाउंडेशन और स्टॉप टीयर्स संस्था की ओर से देलचौरी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने लोगों को मतदान का महत्व बताते हुए लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत भागीदारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विकास खंड कोट के देलचौरी बाजार, देल गांव, सांपला, बेडूला, पाली और नकोट में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस मौके पर पहली बार मतदान करने जा रहे मतदाताओं को वोट का महत्व बताया गया। वहीं जिन छात्र-छात्राओं के अभिभावक अशिक्षित हैं, उनको अपने परिजनों को जागरूक करने को कहा गया। इस मौके पर एसपी बंदूनी, एमएस कंडारी, केएल पंत, राजेंद्र सिंह, वीर सिंह, कुसुम कंडारी, सुलोचना रावत, आशा, संतोषी, भारती देवी, संस्था के संस्थापक प्रमोद बमराड़ा, कोर्डिनेटर उत्तम सिंह राणा, अनुराग चमोली, अजय रावत व प्रवीण आदि शामिल थे। वहीं, गढ़वाल विवि के एनसीसी कैडेट मतदान के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। स्वीप टीम के प्रो. प्रभाकर बडोनी, डा. सर्वेश उनियाल व महेश डोभाल ने एनसीसी के 50 कैडेट्स के साथ चर्चा की। उधर, केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी में मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने लोगों से मतदान की अपील की।
विज्ञापन


स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर भरवाए संकल्प पत्र
नई टिहरी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के एनएसएस स्वयंसेवियों ने बुडोगी गांव में ग्रामीणों से मतदान के लिए संकल्प पत्र भी भरवाए। इस मौक पर प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल, इंद्रपाल परमार, रविंद्र परमार, राजेंद्र मिश्रवाण, राजेश नेगी, सुरेंद्र रावत, कौशल्या देवी, खुशवीर चौहान, अरुणवीर सिंह आदि मौजूद थे। वहीं लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की पहल पर रन फॅार वोट दौड़ का आयोजन किया गया। डाइजर में दौड़ का शुभारंभ स्वीप के नोडल अधिकारी/सीडीओ आशीष भटगांई ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर स्वीप के नोडल अधिकारी भटगांई, ईई जल संस्थान सतीश चंद्र नौटियाल, पीडी डीआरडीए भरत चंद्र भट्ट, अविनाश भदौरिया, विक्रम, धारा सिंह, खुशाल सिंह रावत, दीपक रतूड़ी, डा.चतर सिंह नेगी, रविंद्र परमार, हरेंद्र शर्मा, आनंद किशोर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। स्वीप कार्यक्रम के जिला समन्वयक डा. एमएस सजवाण और ब्लॉक समन्वयक जितेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, दशोली के मेड़-ठेली और पलेठी गांव में नोडल अधिकारी डीएल टम्टा ने मतदान के लिए जागरूक किया। इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक सतीश चंद्र जोशी भी मौजूद थे। उधर, पीजी कालेज कर्णप्रयाग में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी हंसादत्त पांडेय, स्वीप कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ. राकेश सजवाण, प्राचार्य डॉ. वंदना तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी उमेश चंद्र कैलखुरा, नेहरू युवा केंद्र समन्वयक डॉ. योगेश धस्माना ने किया। इस दौरान हुई नाटक प्रतियोगिता में पीजी कालेज प्रथम, राबाइंका द्वितीय रहा। रंगोली में पीजी कालेज प्रथम, राइंका गौचर द्वितीय रहा। पोस्टर में मेघा बिष्ट प्रथम, नीलम रतूड़ी द्वितीय रहे। मेहंदी में प्रतिभा, कविता प्रथम, शालिनी, नीलम द्वितीय रहे। संचालन डॉ. रमेश चंद्र भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed