{"_id":"5c55c6fbbdec2273704006d1","slug":"154912548510-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के आंदोलन से सुरंग का काम लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के आंदोलन से सुरंग का काम लटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। दो सप्ताह से दिखोलगांव के ग्रामीणों के आंदोलन की वजह से बीआरओ ऑल वेदर रोड के तहत बनने वाली सुरंग का निर्माण नहीं हो पा रहा है। उधर, समान मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना 16वें दिन भी जारी रहा।
नगर क्षेत्र में आबादी क्षेत्र को बचाने के लिए ऋषिकेश हाईवे पर दिखोल गांव से होकर उत्तरकाशी राजमार्ग पर गुल्डी गांव के निकट करीब 450 मीटर सुरंग का निर्माण किया जाना है। सुरंग निर्माण का जिम्मा बीआरओ को सौंपा गया है। करीब 15 दिन पहले सुरंग का निर्माण शुरू करने के लिए दिखोलगांव में जेसीबी के पहुंचते ही ग्रामीणों ने ऑल वेदर रोड का एक समान प्रतिकर दिए जाने की मांग को लेकर जेसीबी को लौटाकर आंदोलन शुरू कर दिया था। तब से अभी तक ग्रामीण धरने में डटे हुए हैं, जिससे बीआरओ सुरंग निर्माण का कार्य शुरू नहीं कर पा रहा है। विभाग को दो साल के भीतर सुरंग निर्माण का काम पूरा करना है। इस बाबत बीआरओ के कमांडर सुनील श्रीवास्तव का कहना है कि ग्रामीणों के आंदोलन के चलते सुरंग निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई है। समय पर काम शुरू नहीं हुआ तो योजना निर्माण में देरी हो सकती है। उधर, ऑल वेदर रोड का एक समान प्रतिकर देने की मांग को लेकर दिखोलगांव के ग्रामीणों का धरना 16वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने भूमि अध्याप्ति अधिकारी का पुतला फूंककर विरोध जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन मामले को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखते हुए सुरंग का निर्माण कार्य शुरू नहीं करने दिया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में उत्तम सिंह रावत, रणवीर सिंह रावत, दयाल सिंह रावत, ज्ञान सिंह रावत, दीपक रावत, बचन सिंह रावत, प्यारा देवी, मीरा देवी और किरन देवी आदि शामिल थे।