{"_id":"5c40a6adbdec224c0b4884d4","slug":"15477409671620-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 करोड़ से सुधरेगी बगवान पंपिंग योजना की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 करोड़ से सुधरेगी बगवान पंपिंग योजना की सेहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। हिंडोलाखाल क्षेत्र के 49 ग्राम पंचायतों में निवासत लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बागवान पंपिंग योजना के पुनर्गठन को प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। 20 करोड़ 87 लाख से पंपिंग योजना का पुनर्गठन होगा। जल निगम देवप्रयाग को प्रथम किस्त के रूप में पांच करोड़ 88 लाख की धनराशि निर्गत कर दी गई है। 15 माह के अंतर्गत योजना निर्माण पूरा होने के बाद हिंडोखाल क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा।
हिंडोलाखाल क्षेत्र में पेयजल की सबसे बड़ी समस्या है। क्षेत्र में प्राकृतिक स्रोत न होने से गर्मियों में पूरे क्षेत्र में पानी के लिए त्राही-त्राही मच जाती है। क्षेत्र में बगवान पंपिंग योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। वर्ष 1981 में बनी बगवान पंपिंग योजना मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुकी है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि बगवान पंपिंग योजना के पुनर्गठन को प्रदेश सरकार ने 20 करोड़ 87 लाख की स्वीकृति दे दी है। कार्य शुरू करने के लिए जल निगम को प्रथम किस्त पांच करोड़ 87 लाख निर्गत किए जा चुके है। बुधवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई टिहरी में योजना का शिलान्यास किया है। 15 माह के अंतर्गत पुनर्गठन का कार्य पूरा हो जाएगा।