{"_id":"5c40a6a0bdec221a37667aeb","slug":"154774095511-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंढौरा में सामूहिक नकल की रिपोर्ट कुलपति को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंढौरा में सामूहिक नकल की रिपोर्ट कुलपति को भेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि की मुख्य परीक्षा के दौरान हिमगिरी डिग्री कालेज लंढौरा में सामूहिक नकल के मामले में विवि ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। विवि के कुलसचिव ने नकल संबंधी रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए कुलपति को भेज दी है। वहीं विवि ने उच्च शिक्षा की गरिमा बनाए रखने के लिए नकल रोकने की मुहिम को आगे भी सख्ती से पालन करने का फैसला लिया है।
श्रीदेव सुमन विवि के कुलसचिव डा. दीपक भट्ट ने आठ जनवरी को हिमगिरी डिग्री कालेज लंढौरा में छापेमारी के दौरान सामूहिक नकल पकड़ी थी। अब कुलसचिव ने मामले की रिपोर्ट तैयार कर कुलपति को भेज दी है। कुलसचिव ने जांच रिपोर्ट की जानकारी देते हुए बताया कि विवि ने 15 अक्तूबर तक सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए थे। साथ ही परीक्षाएं ग्राउंड फ्लोर पर करवाने और प्रत्येक केंद्र में 20 परीक्षार्थियों पर दो निरीक्षक रखे जाने को कहा था। बावजूद इसके हिमगिरी डिग्री कालेज परीक्षा केंद्र में विवि के निर्देशों को धत्ता बताते हुए सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए थे। परीक्षाएं ग्राउंड फ्लोर के बजाए फर्स्ट फ्लोर में करवाने के साथ ही कक्ष निरीक्षक भी पूरे नहीं थे। इतना ही नहीं केंद्र में सामूहिक नकल भी करवाई जा रही थी। कुलसचिव ने कहा कि हमारा प्रयास उच्च शिक्षा को उच्च कोटी का बनाना है। परीक्षाओं के नाम पर मजाक करने वाले केंद्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।