{"_id":"5c01675fbdec22418d7618d2","slug":"154359591511-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल वैज्ञानिकों ने मॉडलों का किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल वैज्ञानिकों ने मॉडलों का किया शानदार प्रदर्शन
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी/चंबा/नरेंद्रनगर। ब्लाक स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बाल वैज्ञानिकों ने शानदार मॉडलों का प्रदर्शन किया। जूनियर और सीनियर वर्ग में तीन-तीन परियोजनाओं का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
चंबा में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस के जूनियर वर्ग में अंकेश डबराल राउमा विद्यालय बादशाहीथौल, गौरव सुयाल जीआईसी नागदेव पथल्ड, ऋषभ सिंह, सीनियर वर्ग में सौम्य मखलोगा, रजत नेगी जीआईसी रानीचौरी, विपिन जीआईसी नागदेव पथल्ड के मॉडल का चयन जिले के लिए किया गया। बाल वैज्ञानिकों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान तकनीक, नवाचार के तहत स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था, कचरे से समृद्धि, पर्यावरण समेत कई मॉडलों का प्रदर्शन किया। खंड शिक्षाधिकारी एसएस चौहान, जिला समन्वयक मनोज किशोर बहुगुणा ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर विनोद सैंसवाल, डा. विजय किशोर, अनुराधा, रानी पयाल, राजेश लोहनी आदि मौजूद थे।
एनटीआईएस स्कूल पैन्युला में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। बेहतर मॉडलों की प्रदर्शनी लगाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डा.अरविंद पैन्यूली ने कहा कि छात्र-छात्राओं में क्षमता विकास के लिए ऐसे आयोजन जरूरी है। उन्होंने छात्रों से नए अविष्कार के मॉडल तैयार करने का आह्वान किया। विज्ञान प्रदर्शनी में भानु प्रकाश प्रथम, अंशिका बडोनी द्वितीय और शालिनी तडियाल तृतीय रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य शालिनी जौली, डा.वीपी सेमवाल, आलोक कंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
नरेंद्रनगर इंटर कॉलेज में ब्लॉक के विद्यालयों की 26वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। बाल वैज्ञानिकों ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और हरित स्वच्छता विषयों पर मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ ओम प्रकाश वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज खरसाड़ा की छात्रा तानिया व प्रियंका, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर के मोहित व प्रतिभा, इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर के नितीश और अनुज के मॉडल का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस दौरान ब्लॉक समन्वयक सूर्यकांत तिवाड़ी, प्रधानाचार्य डीपी गौतम, मनमोहन रावत, अनिल लिंगवाल, एसएस बिष्ट, इंदु, वर्षा, रेखा व आरती सकलानी आदि मौजूद थे।