{"_id":"6a8d9f61fc17210bb0082741","slug":"all-saints-convents-golden-jubilee-year-begins-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120887-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: ऑल सेंट कान्वेंट का स्वर्ण जयंती वर्ष शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: ऑल सेंट कान्वेंट का स्वर्ण जयंती वर्ष शुरू
Tue, 25 Aug 2026 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 25 Aug 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों की सफलता ही विद्यालय की असली पहचान : फादर जोसेफ
नई टिहरी। ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल नई टिहरी का स्वर्ण जयंती वर्ष का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि फादर जोसेफ चिट्टुपरमविल ने शुभकामना शिलापट्ट का अनावरण कर रिबन काटा। विद्यालय के प्रबंधक फादर जोश टीजे ने बताया कि विद्यालय की स्थापना 26 अगस्त 1977 को पुरानी टिहरी के रानीबाग में हुई थी।
स्थापना के बाद से विद्यालय छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके कई विद्यार्थी विभिन्न देश-विदेश के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए हुए प्रदेश और देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। फादर जोसेफ चिट्टुपरमविल ने विद्यालय के 50 वर्ष के सफर को शानदार बताते हुए प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्या सिस्टर दीपातों ने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान विद्यालय में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर डॉ. विक्रम सिंह कठैत, सिस्टर जीन मरिया, शुशांति, तेज डोभाल, चरनजीत, संगीता चौहान, कमल बहुगुणा मौजूद रहे।