फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ketan Lal's family continues their sit-in protest seeking justice.

Tehri News: न्याय की गुहार को लेकर केतन लाल के परिजनों का धरना जारी

Tue, 25 Aug 2026 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 25 Aug 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Ketan Lal's family continues their sit-in protest seeking justice.
नई टिहरी। केतन लाल के परिजन और ग्रामीणों का पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट परिसर में जारी है। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि जब पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रतापनगर के देवल गांव के स्व़ केतन लाल के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे भीम आर्मी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप बर्मन ने कहा कि पीड़ित केतन का परिवार लंबे समय से न्याय की गुहार लगा रहा हैं लेकिन शासन-प्रशासन उनके परिवार को न्याय नहीं दे पा रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई है। पीड़ित परिवार का विस्थापन सुरक्षित जगह करने, परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने।
विज्ञापन

हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी करने। मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में त्वरित सुनवाई करने की मांग की। कहा कि धरने पर उनके साथ अधिकांश ग्रामीण महिलाएं बैठी है। गत रात्रि भारी बारिश होने से धरना स्थल पर बारिश का पानी आने से उनके रजाई-गद्दे व अन्य सामान पूरी तरह से भीग गया था। इस मौके पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पंकज कुलवंशी, धनपाल लाल, राकेश सिंह, गौरव, सूरज, बुद्धिलाल, प्रेम लाल, दर्शनी देवी, बिजेंद्र देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed