फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   बस की चपेट में आने से महिला की मौत

बस की चपेट में आने से महिला की मौत

Tue, 25 Dec 2018 02:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बस की चपेट में आने से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। हाईवे पर सत्यनारायण मंदिर के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला की मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिन्हें इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। प्रवीन पत्नी सतीश निवासी जिला व थाना चरखीदादरी हरियाणा हाल निवासी आर्मी कैंट रायवाला अपने भाई प्रशांत निवासी अलवर राजस्थान के साथ ऋषिकेश जा रही थी।
विज्ञापन

सत्यनारायण मंदिर के पास हाइवे पर देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस की फेट लगने से महिला प्रवीन बस के नीचे आ गई जबकि प्रशांत छिटक दूर जा गिरा। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार ले गई। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका प्रवीन अपने पति के साथ रायवाला कैंट में रहती थी। घायल प्रशांत उसका भाई है जो अलवर राजस्थान से आया हुआ था। एसआई देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

चेता प्रशासन, ट्रैफिक डायवर्जन किया लागू
सत्यनारायण मंदिर के पास हुए भीषण हादसे के बाद रायवाला पुलिस ने नेपालीफार्म तिराहे पर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। इसके तहत हरिद्वार की ओर से ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को देहरादून रूट से घूमकर जाना होगा। रायवाला थाना प्रभारी अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि ट्रैफिक डायवर्ट कर हाइवे पर जाम और दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed