{"_id":"5bc619aebdec2269b8462b67","slug":"153970932816-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम, लक्ष्मण और सीता ने किया वन के लिए प्रस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम, लक्ष्मण और सीता ने किया वन के लिए प्रस्थान
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। नवयुवक अभिनय श्री राम कृष्ण लीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में दशरथ, कैकेयी, राम, लक्ष्मण, सीता और वनवास का संवाद का मंचन हुआ।
बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित रामलीला में राजा दशरथ राम को राज देने की घोषणा करते हैं, लेकिन मंथरा कैकेयी के मन में कई तरह के सवाल पैदा कर देती है। मंथरा की सलाह पर कैकेयी दशरथ से दो वर मांगती है, जिससे भरत को राज गद्दी सौंपकर राम को चौदह वर्ष का बनवास मांगती है। वह सुनते ही दशरथ को आघात पहुंचता है और वह शय्या पकड़ लेते हैं। इसके बाद सीता, लक्ष्मण राम से साथ चलने का आग्रह करते हैं। राम के समझाने पर वह मनाते नहीं। राम, लक्ष्मण, सीता माता कौशल्या, सुमित्रा से आज्ञा लेकर 14 वर्ष के वनवास के लिए प्रस्थान करते हैं। रामलीला में निर्देशन अनुराग पंत, राम की भूमिका में ऋषभ पांडेय, लक्ष्मण शिवम गिरी, सीता अंजली गिरी, कौशल्या अंबिका गिरी, दशरथ जयेंद्र पांडेय, कैकेयी अंजलि विश्वकर्मा, सुमित्रा आरती गिरी, मंथरा शिवानी, गायन नुपुर पांडेय, सीमा पंत, सुनीति थापा, अंकित पांडेय ने किया।