फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   अतिक्रमण हटाने के नोटिस मिलने पर भड़के खोखा धारक

अतिक्रमण हटाने के नोटिस मिलने पर भड़के खोखा धारक

Fri, 21 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के नोटिस मिलने पर भड़के खोखा धारक
नई टिहरी। नगर क्षेत्र के खोखा धारकों को अतिक्रमण की श्रेणी में चिह्नित किए जाने पर उन्होंने कड़ा विरोध जताया है। खोखा यूनियन ने कहा कि नगर में सभी 210 खोखे पुनर्वास निदेशालय की ओर से विधिवत आवंटित किए गए हैं। नगर पालिका स्पष्ट जानकारी लिए बगैर नोटिस जारी कर उन्हें परेशान करने का काम कर रही है। यूनियन मामले में आज शनिवार को डीएम से मुलाकात करेगी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर हरकत में आए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए हैं। इसके लिए प्रशासन ने 25 सितंबर की तिथि तय की गई है। उसके बाद अतिक्रमण बलपूर्वक हटाने की चेतावनी दी गई है। नगर क्षेत्र के खोखा धारकों को भी अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी करने पर यूनियन ने खासी नाराजगी जताई है। शुक्रवार को यहां सुमन पार्क में दिनभर चली बैठक में यूनियन से जुड़े लोगों ने कहा कि नगर क्षेत्र में 210 खोखे विधिवत ईई अवस्थापना (पुनर्वास) खंड की ओर से 18 मई 2017 को आवंटित किए गए हैं। बावजूद पालिका प्रशासक की ओर से उन्हें अतिक्रमण की श्रेणी में रखते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने आवंटन पत्र दिखाते हुए स्पष्ट किया कि कोई भी खोखा धारक अतिक्रमण की श्रेणी में नहीं है। बैठक में यूनियन के अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा, जाखणीधार प्रमुख बेबी असवाल, मोहन सिंह रावत, आकाश कृषाली, सुंदर सिंह, दिनेश चौहान, सुरेंद्र सिंह, सीमा कृषाली, कमला देवी, गीता देवी, नित्यानंद बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed