{"_id":"5b9933f0867a557eaf1871ae","slug":"1536766944110-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिलंगना ब्लाक की 10 सड़कों को केंद्र से मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिलंगना ब्लाक की 10 सड़कों को केंद्र से मिली मंजूरी
Updated Wed, 12 Sep 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित भिलंगना ब्लाक के करीब दो दर्जन से अधिक गांव को सड़क से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने पीएमजीएसवाई के तहत 10 सड़कों की स्वीकृति दे दी है। सड़कों की स्वीकृति मिलते ही पीएमजीएसवाई खंड ने सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ब्लाक के दूरस्थ सिलोस, चांजी तल्ला, मल्ला, गौरिया, मंज्याड़ी, चामी, जाख, चौरा, मल्याकोट, हडियाणा, सेमल्थ, ढाबसौड़, कुंडी, बौंसला, गोना, कोट समेत दो दर्जन से अधिक गांव में सड़क सुविधा न होने से ग्रामीणों को परेशानियाें से जूझना पड़ रहा है। लेकिन अब स्थानीय विधायक शक्ति लाल शाह के प्रयास से केंद्र सरकार ने सड़कों की प्रथम, द्वितीय चरण की स्वीकृति प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दी है। केंद्र सरकार ने करीब 65 किमी लंबी इन 10 सड़कों के निर्माण को 40 करोड़ 98 की धनराशि जारी कर दी है। पीएमजीएसवाई के सिंचाई खंड प्रथम नई टिहरी ने भी सड़कों की स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विधायक शाह ने बताया कि गांव वर्षों से सड़क से वंचित थे। बावजूद निरंतर प्रयास के बाद केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है। बताया कि अधिकारियों को तत्काल सड़कों का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वीकृत सड़कों के निर्माण को लेकर वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया जारी है। अधिकांश सड़कों पर वनभूमि की भी एनओसी मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया निपटने के बाद निर्माण शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
-संजय श्रीवास्तव, ईई, पीएमजीएसवाई प्रथम खंड।