{"_id":"5b97eea2867a550138569ac9","slug":"153668366612-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक निधि से विकास कार्यो को दिए साढ़े सात लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक निधि से विकास कार्यो को दिए साढ़े सात लाख
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। विधायक धन सिंह नेगी ने क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण का समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से साढ़े सात लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं गड़ोलिया में कृषि विभाग की ओर से किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए गए।
विधायक धन सिंह नेगी ने पुनाणू, कोटी-त्यूंसा, सेमा, बैंसोली, गडोलिया, गेंवली और लबोई गांव का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने कोटी त्यूंसा में सोलर लाइट लगाने को ढाई लाख, सेमा प्राथमिक विद्यालय से गांव तक सीसी मार्ग को दो लाख, बैंसोली में पेयजल योजना निर्माण को तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक ने डीएचओ को निर्देश दिए कि बैंसोली गांव में कलस्टर बनाकर उद्यान आदर्श ग्राम योजना में शामिल करें। उन्होंने बताया कि गांव के कई काश्तकार गांव में गेंदा के फूलों की खेती कर रहे हैं। साथ ही कई काश्तकार बड़ी इलायची का उत्पादन भी कर रहे हैं। गडोलिया में उन्होंने किसानों को पांच लाख रुपये के पावर टीलर व पावर बिडर आदि यंत्र वितरित किए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की टिपरी-कांडीखाल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पीएमजीएसवाई ने शुरू कर दिया है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, उदय रावत, मुकेश उनियाल व विनोद बिष्ट आदि मौजूद थे।