फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   प्रजनन के दौरान भी हो रहा मछलियों का आखेट

प्रजनन के दौरान भी हो रहा मछलियों का आखेट

Tue, 24 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
प्रजनन के दौरान भी हो रहा मछलियों का आखेट
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील में प्रजनन काल के दौरान भी मछलियों का आखेट हो रहा है, जिससे आने वाले दिनों में झील से मछलियों की कई प्रजाति गायब हो सकती है। मत्स्य पालन विभाग ने निरीक्षण के दौरान तीन क्विंटल मछलियां बरामद का संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से दिशा-निर्देश मांगा है।
विज्ञापन

मत्स्य पालन विभाग ने टिहरी बांध की झील के भागीरथी और भिलंगना घाटी से मछलियां को व्यवसायिक तौर पर आखेट करने के लिए मुरादाबाद की फर्म डिवाइन क्रॉप एंड एलाइड को ठेका दिया है। फर्म के अनुबंध में प्रत्येक वर्ष जुलाई से अगस्त में मछलियों का आखेट पर पूरी तरह प्रतिबंध की शर्तें रखी गई है, बावजूद इसके ठेकेदार मछलियों का आखेट करवा रहा है।
विज्ञापन

23 जुलाई को विभाग के निरीक्षक आमोद नौटियाल ने झील के डोबरा साइड का निरीक्षण किया, तो करीब तीन क्विंटल महाशीर, कॉमन क्राप समेत कई प्रजाति की मछलियां बरामद की, जिनमें 37 किलो से अधिक मछलियां पांच सौ ग्राम से कम वजन की थी। उन्होंने संबंधित फर्म के खिलाफ कार्रवाई और पैनाल्टी लगाने के लिए निदेशालय को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed