{"_id":"5b39046a4f1c1b4d108b547f","slug":"153046333819-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यो पर खर्च धनराशि की जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यो पर खर्च धनराशि की जांच कराने की मांग
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। बिना निविदा प्रकाशन के 83 लाख की धनराशि से विकास कार्य कराने पर लोगों ने नगर पंचायत चमियाला की कार्य प्रणाली पर आक्रोश व्यक्त किया है।
मनोज पोखरियाल ने सूचना अधिकार के तहत नगर पंचायत से विकास कार्यों पर व्यय हुई धनराशि का ब्योरा मांगा था। नगर पंचायत की ओर से बताया गया कि 33 लाख की लागत से स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न विकास कार्य करवाए गए हैं। 50 लाख की धनराशि पथ प्रकाश पर खर्च की गई है। जन्मेजय तिवाड़ी, सूर्यमणी उनियाल, राकेश पंवार, मनोज पंवार, प्रेम सिंह नेगी का कहना है कि शासनादेश के अनुसार दो लाख से अधिक के निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रकाशित करना जरूरी है। नगर पंचायत अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रखकर अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। डीएम से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। नगर पंचायत के ईओ बिरेंद्र सिंह पंवार का कहना है कि अगर वह सूचना से संतुष्ट नहीं, तो आयोग में अपील कर सकता है। सूचना विभाग के माध्यम से टेंडर प्रकाशित किया गया है। ब्यूरो