{"_id":"5b37bc5b4f1c1bfd6e8ba8ce","slug":"153037935516-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ ने गांधी गिरी कर मांगों के समर्थन में लगाई पौध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडीओ ने गांधी गिरी कर मांगों के समर्थन में लगाई पौध
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने अपने चरणबद्ध आंदोलन के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाकर सरकार से समस्याओं के निराकरण की मांग की। उन्होंने कहा कि पहले चरण में गांधी गिरी की जा रही है। बावजूद 15 सूत्री समस्या का निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
शनिवार को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा के नेतृत्व में कर्मियों ने नगर के आंचल डेरी के समीप बांज, बुरांस समेत अन्य प्रजाति के पौधे लगाए। साथ ही थौलधार, जाखणीधार, फकोट, जौनपुर, भिलंगना, प्रतापनगर आदि स्थानों पर भी पौध लगाकर समस्याएं रखी। बताया कि चार जुलाई को ब्लाकस्तर पर काला फीता बांध कर विरोध किया जाएगा, जबकि नौ को ब्लाक मुख्यालयों में धरना समेत 30 जुलाई को देहरादून में रैली निकाली जाएगी। इस मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक डीपी चमोली, सचिव अमन बिष्ट, विनय बहुगुणा, दिनेश कुमार, वीरू शाह, मुनब्बर हसन, सुनील कलेठा, सुरेश आर्य, आशीष जोशी, ऋषिपाल लिंगवाल आदि मौजूद थे।