{"_id":"5b33c5004f1c1b254d8b8bc6","slug":"153011942410-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में वाहन खड़े करने पर होगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में वाहन खड़े करने पर होगा चालान
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव (टिहरी)। अपराध, वाहन दुर्घटनाओं और नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की पहल पर व्यापारियों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों की बैठक हुई। व्यापारियों ने गांव-गांव में फेरी लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने की मांग उठाई। लंबगांव बाजार में हर दिन लगने वाले जाम की समस्या का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से छाया रहा।
थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर विचार-मंथन किया गया। व्यापारियों ने कहा कि बाजार में जाम लगने से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। दुकानों के आगे वाहन खड़े होने से ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पाते हैं। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों से कहा कि स्वयं का वाहन भी दुकान के आगे न लगाए। जीप-टैक्सियों की व्यवस्था खुद पुलिस संभालेगी। बाजार में यदि कोई वाहन पांच मिनट से अधिक खड़ा पाया गया, तो उसका चालान किया जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत, गैणा बगियाल, युद्धवीर राणा, मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, उदयवीर नेगी, सुखदेव जोशी, मुकेश रावत, विनोद पंवार, सौरभ रावत, सुरेश बिष्ट, दर्मियान बिष्ट, बीर सिंह रावत, महिपाल सिंह कैंतुरा आदि मौजूद थे।